जबलपुर, (ईएमएस)। विगत दिवस कला वीथिका रानी दुर्गावती संग्रहालय जबलपुर में सशक्त हस्ताक्षर संस्था का तृतीय वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगत बहादुर सिंह अन्नू महापौर, अध्यक्ष रिकुंज विज अध्यक्ष नगर निगम जबलपुर, संस्थाध्यक्ष गणेश प्यासा, संयोजक कवि संगम त्रिपाठी, महामहोपाध्याय डॉ. हरिशंकर दुबे, राजेश पाठक प्रवीण, अरुण शुक्ल, रत्ना श्रीवास्तव, आनंद ज्योति पाठक, प्रदीप जानी, उमेश साहू ओज सहित सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा संस्कारधानी के वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य विजय तिवारी किसलय को उनकी दीर्घकालीन समाज सेवा एवं साहित्य सेवा के परिप्रेक्ष्य में पुष्पहार,शाल, कलमश्री भेंट कर सशक्त साहित्य सेवा सम्मान एवं हिन्दी रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। सुनील साहू / मोनिका / 13 मई 2025/ 02.10