शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि तीज, गुरुवासरे, ज्येष्ठा नक्षत्रे, शिव योग, वल करणे, सुबह उत्तर दिशा की यात्रा, दोपहर बाद पूर्व दिशा की यात्रप उत्तम होगी| भद्रा 18.59 सौर ज्येष्ठ मास प्रारंभ, पूर्व भाद्र पद तीन चरण तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, धार्मिक अनुष्ठानकर्ता, पंडित, विद्वान, शिक्षक-लेक्चरार, प्रोफेसर, योगीभोगी, उत्तम व्यवसायी होगा। मेष राशि :- साधन सम्पन्नता का योग फलप्रद हो, आर्थिक योजना अवश्य सफल होगी। वृष राशि :- अपने किये पर पछताना पड़ेगा, मानसिक बेचैनी, क्लेश तथा अशांति होगी। मिथुन राशि :- सफलता के साधन जुटाएं, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि हो, समय का ध्यान रखें। कर्क राशि :- दैनिक कार्यों में सफलता, स्त्री से सुख, इष्ट मित्र सुख वर्धक हो। fिसंह राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास होगा, भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, ध्यान दें। कन्या राशि :- धन प्राप्ति, आशानुकूल सफलता में वृद्धि, बिगड़ी कार्य-योजना अवश्य ही बनेगी। तुला राशि :- आशानुकूल सफलता से हर्ष, बिगड़े हुए कार्य अवश्य ही बनेंगे, कार्य पर ध्यान दें। वृश्चिक राशि :- दैनिक समृद्धि के साधन बनेंगे, अधिकारियों से कार्य-योजना बनेगी, ध्यान दें। धनु राशि :- योजनापूर्ण हो, बड़े-बड़े लोगों से मेल-मिलाप होगा, कार्य अवरोध होगा। मकर राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष, स्थिति में सुधार तथा चिन्ता कम होगी। कुंभ राशि :- अर्थिक योजनापूर्ण हो, शरीर कष्ट, मानसिक बेचैनी होगी, ध्यान अवश्य दें। मीन राशि :- दैनिक कार्यगति में बाधा, चिन्ता, उद्विघ्नता, धन का व्यय होगा, ध्यान दें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका