नरसिंहपुर (ईएमएस)। सांसद दर्शन सिंह चौधरी व विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कल्याणपुर, ग्राम माल्हनवाड़ा व ग्राम पंचायत भटेरा में 49 लाख रुपये लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में निरंतर चिकित्सा एवं शिक्षा को बेहतर बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में राज्य सिरमौर बन रहा है। सरकार स्वासथ्य व शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। उप स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मिलेगी। देश की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी अपना काम प्रमाणिकता के साथ करें। ग्राम के विकास में ग्रामीणजन भी अपना काम प्रमाणिकता के साथ करें। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि विकास के कार्यों में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ेंगे। विधायक पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है। उप स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। अस्पताल में कर्मचारियों की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवान के बाद दूसरा स्थान डॉक्टर्स का है। मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार देकर स्वस्थ बनायें, इसी में आपके जीवन की सार्थकता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक भैयाराम पटेल, रामसनेही पाठक, राहुल ममार, रमाकांत शर्मा, रमेश कोचर, अशोक कोचर, सतीश कौरव, अखिलेश जयवार, निरंजन पटेल, धनंजय पटेल, मनोज शर्मा, सीमांत राजपूत, दामोदर दीक्षित, संतोष कौरव, अन्नीलाल, रमेश, सत्यप्रकाश कौरव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी और नागरिक मौजूद थे। ईएमएस/ राहुल वासनिक/ 14 मई 2025