14-May-2025
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग मीना कुमारी द्वारा जनसुनवाई के दौरान एक पारिवारिक विवाद का सफल समाधान किया गया। महिला पेशे से शिक्षक एवं पुरूष फिजियोथैरेपिस्ट हैं। पारिवारिक कलह के चलते उत्पन्न हुई दूरी को सुलझाते हुए, पति-पत्नी में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। महिला आयोग ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिखाया कि सही मार्गदर्शन और संवाद के माध्यम से जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान संभव है। मीना कुमारी ने पति-पत्नी की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुना और उन्हें आपसी संवाद, सहिष्णुता एवं समझदारी का महत्व समझाते हुए सुलह की ओर प्रेरित किया। उनकी संवेदनशीलता एवं मधुर व्यवहार से प्रभावित होकर दोनों पक्ष समझौता करने को राज़ी हो गए। जनसुनवाई के अंत में दोनों पति-पत्नी ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए और हंसी-खुशी एक साथ घर लौटे। यह मामला महिला आयोग की संवेदनशील कार्यशैली और सामाजिक समरसता की दिशा में एक सफल उदाहरण प्रस्तुत करता है। ईएमएस / 14 मई 2025