14-May-2025


रामगढ़(ईएमएस)।रामगढ़ जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव सीडी सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से उनके रजरप्पा स्थित आवास पर मिला। सदस्यों ने जिले में खेल व खिलाड़ियों के विकास पर चर्चा की। रामगढ़ जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के गठन व आम सभा की जानकारी देते हुए सांसद से अध्यक्ष पद के लिए सहमति का आग्रह किया।जिस पर सांसद ने सहमति दे दी। कहा कि जिले में खेल के विकास के लिए सभी संघ को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है।महासचिव सीडी सिंह ने कहा कि जल्द ही ओलम्पिक एसोशिएशन की आम बैठक होगी। जिसमें कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। मौके पर रामगढ़ जिला ओलम्पिक संघ एवं जिला खेल संघ के गोपाल राम, राकेश मिश्रा, दिनेश कुमार, मो कमरुद्दीन, जगदीश महतो, चंद्र शेखर राम करमाली, सूरज मुंडा, विश्वजीत मुंडा सहित कई मौजूद थे। कर्मवीर सिंह/14मई/25