रांची(ईएमएस)।हरमू नदी में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला। हालांकि इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया गया कि बुधवार सुबह कुछ लोग नदी के पास टहल रहे थे। तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला गया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। जांच-पड़ताल के दौरान युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि युवक के पास से एक कागज मिला है, मगर उसमें लिखा हुआ शब्द मिट चुका है। कर्मवीर सिंह/14मई/25