लखनऊ (ईएमएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान चर्चा में आयीं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर एमपी सरकार के भाजपा मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान देेने के बाद अब समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सेवा के अधिकारियों की जाति बता दी है। रामगोपाल यादव ने कहा कि सोफिया कुरैशी के मुस्लिम होने के कारण उन्हें गाली दी गई है, जबकि विंग कमांडर व्योमिका सिंह को राजपूत समझकर उनके लिए कुछ नहीं बोला गया है। लेकिन व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव चमार है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. राम गोपाल यादव ने कहा कि दुष्ट के साथ दुष्टता का ही बर्ताव करना चाहिए। पाकिस्तान मार नहीं सकता है। जब सीजफायर हुआ तो सबके दिमाग में था कि पाकिस्तान नहीं मानेगा। रोजाना आतंकवादी मारे जा रहे हैं। आतंकी पाकिस्तान से आ रहे हैं और ये लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि यह लोग सिर्फ चुनाव के लिए सब कुछ करते हैं। इसमें तिरंगा यात्रा की क्या जरूरत है। अगर जरूरत है तो पूरे देश को विश्वास में लेकर कीजिए। सारी पॉलिटिकल पार्टी को विश्वास में लेकर कीजिए। सपा सांसद ने कहा कि जो लोग (सेना) लड़ रही थीं, वो क्या भाजपा के लोग थे। कर्नल सोफिया कुरैशी को इनके (बीजेपी) के मंत्री ने गाली तक दे दी है। उसे मामले में हाईकोर्ट ने एफआईआर करने के आदेश दिए हैं, लेकिन व्योमिका सिंह के बारे में मालूम नहीं है कि वो कौन है। एयर ऑपरेशन के इंचार्ज एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती के बारे में भी मालूम नहीं था। वरना इन्हें भी गाली देते। व्योमिका सिंह हरियाणा की ‘जाटव चमार’ हैं, और एयर मार्शल ए.के. भारती पूर्णिया के यादव हैं। इस तरह तीनों ही पीडीए सेगमेंट से थे। एक को मुसलमान समझकर गाली दी और एक को राजपूत समझकर कुछ नहीं कहा। भारती के बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन जब पेपर में आ गया तो सोचने पर मजबूर हैं। मानसिकता खराब होती है सेना की उपलब्धियों की बजाय अपनी उपलब्धियां बताने में लग जाते हैं। जितेन्द्र 15 मई 2025