राज्य
16-May-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के मुंडका इलाके में एक केमिकल गोदाम में आग लग गई। हालांकि आग से अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है, लेकिन आग की लपटें काफी दूर से देखी जा सकती हैं। आग ने काफी भीषण रूप ले लिया है। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिकारी लगातार स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। अजीत झा/ देवेन्द्र/ नई दिल्ली /ईएमएस/16/ मई /2025