राज्य
16-May-2025
...


(कोरबा) जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल के शारदा विहार में गत रात्रि घटित घटना में विवाह की खुशियां गम में तब्दील हो गई। बताया जा रहा हैं की सूरजपुर से बारात लेकर एक दूल्हा कोरबा पहुंचा। कोरबा में दूल्हे के लिए एक कार किराए में ली गई। बारात चिमनीभट्टा नामक क्षेत्र के लिए रवाना हुई।बारात मुडापार शारदा विहार के पास पहुंची ही थी तभी दूल्हे ही गाड़ी अनियंत्रित होकर डीजे वाहन से जा टकराई। हादसे में दूल्हे की गोद में बैठा डेढ़ साल के मासूम के ऊपर डीजे गिर गया और सिर फटने से उसकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा हैं की उक्त कार दूल्हे का जीजा चला रहा था। हादसे के बाद लोगों ने दूल्हे के जीजा की जमकर पिटाई कर दी। इस घटित दुर्घटना पश्चात दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया था, किंतु वधू पक्ष के परिजन और स्थानीय लोगों की समझाइस पर वह शादी के लिए राजी हुआ। गमगीन माहौल में शादी तो संपन्न हो गई, किंतु इस मर्मांत दुःखद घटना की स्मृति सदैव इनके पटल पर बनी रहेंगी। यही आकर मानव यह स्वीकार करता हैं की होने अनहोनी प्रबल होती हैं इसके लिये किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। बताया जा रहा हैं की मृतक के पिता मध्यप्रदेश सागर के रहने वाले हैं। वे अपनी ससुराल सुरजपुर में शादी में आए थे। वह उनका इकलौता बेटा था और उसकी तीन बड़ी बहनें हैं। अगली सुबह जब पुलिस कार्यवाही के लिए चिकित्सालय पहुंची, तो पता चला कि परिजन शव छोड़कर एमपी लौट गए हैं। पुलिस ने उन्हें वापस बुलाया और आगे की कार्यवाही शुरू की। 16 मई / मित्तल

खबरें और भी हैं