हाजीपुर, (ईएमएस)। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु पटना एवं राजगीर के मध्य दिनांक 21 मई से 30 जुलाई तक सप्ताह में दो दिन एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इस स्पेशल का परिचालन गाड़ी सं. 12948/12947 पटना-अहमदाबाद-पटना अजीमाबाद एक्सप्रेस के रेक द्वारा 03204/03203 पटना-राजगीर-पटना स्पेशल के रूप में किया जायेगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विवरण निम्नानुसार है- गाड़ी सं. 03204 पटना-राजगीर स्पेशल 21.05.2025 से 30.07.2025 तक सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शुक्रवार को पटना से 04.35 बजे खुलकर 04.50 बजे पटना साहिब, 05.02 बजे फतुहा, 05.12 बजे खुसरूपुर, 05.28 बजे बख्तियारपुर, 05.44 बजे हरनौत, 05.54 बजे वेना, 06.08 बजे बिहार शरीफ, 06.24 बजे पावापुरी रोड एवं 06.31 बजे नालन्दा रूकते हुए 07.30 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 03203 राजगीर-पटना स्पेशल 21.05.2025 से 30.07.2025 तक सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शुक्रवार को राजगीर से 20.00 बजे खुलकर 20.12 बजे नालन्दा, 20.22 बजे पावापुरी रोड, 20.31 बजे बिहार शरीफ, 20.51 बजे वेना, 21.01 बजे हरनौत, 21.40 बजे बख्तियारपुर, 21.54 बजे खुसरूपुर, 22.05 बजे फतुहा एवं 22.17 बजे पटना साहिब रूकते हुए 23.10 बजे पटना जं. पहुंचेगी। संतोष झा- १६ मई/२०२५/ईएमएस