19-May-2025
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिला रजगामार क्षेत्र की सुनीता कुमारी को पीएचडी की उपाधि मिली है।उन्होंने पहाड़ी कोरवा जनजाति के सामाजिक, आर्थिक राजनीतिक और विकास पर शोध किया। यह उपाधि डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी कोटा, बिलासपुर ने दी है। सुनीता ने राजनीतिक विज्ञान विषय में शोध कार्य पूरा किया। उन्होंने यह शोध डॉ. संध्या जायसवाल के निर्देशन में किया। सुनीता रजगामार निवासी मदनलाल और बरतबाई खुंटे की पुत्री हैं। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने किस्मत लाल पटेल, अशोक कश्यप सहित अपने सहयोगियों को दिया है। 19 मई / मित्तल