मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अपने विवादित बयान के कारण सारे देश में चर्चा का विषय बन गए हैं। उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा सेना, सैनिक और देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है। इसके पहले मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह का बयान चर्चाओं में था। हाईकोर्ट ने शाह का बयान स्वयं संज्ञान में लिया था। उसके बाद देवड़ा जी का बयान उनके और पूरी पार्टी के लिए संकट का कारण बन गया है। उन्होंने यह कहकर अपना बचाव किया है। तोड़ मरोड़कर उनके बयान को विवादित किया गया है। लेकिन वीडियो है,जो सच बोल रहा है। यह अलग बात है,मंत्री विजय शाह का वीडियो पुलिस नहीं खोज पा रही है। आगे इनका भी वीडियो मिलेगा या नहीं कहना मुश्किल है। संसद सत्र टालने विदेश भेजे जा रहे हैं, सांसद भारत और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद को लेकर जो तनाव चल रहा है। उसको लेकर सरकार 51 सांसदों को वैश्विक जनमत को भारत के पक्ष में करने के लिए और पाकिस्तान की आतंकी घटनाओं को बताने के लिए सरकार विदेश भेज रही है। सरकार ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को सांसदों का नेतृत्व करने का जिम्मा दिया है। इससे सरकार और कांग्रेस के बीच में जंग छिड़ गई है। कांग्रेस का कहना है, कि जो चार नाम उन्होंने भेजे थे। सरकार ने बिना कांग्रेस की सहमति लिए शशि थरूर को भेजना था। तब कांग्रेस पार्टी से नाम नहीं मांगना था। वहीं राजनीतिक हल्कों में यह भी कहा जा रहा है। विपक्ष संसद सत्र बुलाने की मांग कर रहा था। सरकार सत्र बुलाना नहीं चाहती थी। सरकार ने बाईपास करते हुए सांसदों को विदेश यात्रा मे भेजने का निर्णय किया। सरकार ने विपक्ष में झगड़ा लगा दिया है । सत्र बुलाने की मांग विपक्ष भूल गया है। सांसद विदेश जाने के लिए लड़ रहे हैं। इसे ही राजनीति कहते हैं। सरकार बखूबी राजनीति करना जानती है। एक बार फिर कोविड का भय हांगकांग और सिंगापुर में एक बार फिर कोरोनावायरस के लक्षण मरीजों में देखने को मिले हैं। अभी तक कोरोना के 31 मरीज सामने आ चुके हैं। कई मरीजों की मौत हो चुकी है। जिससे सारी दुनिया में एक बार फिर कोरोना को लेकर भय फैल रहा है। सिंगापुर में पिछले चार हफ्तों में 28 फ़ीसदी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सिंगापुर में भी कोरोना के मरीज सामने आए हैं। चीन और थाईलैंड ने अलर्ट जारी कर दिया है। सारी दुनिया में एक बार फिर कोरोना को लेकर भय फैल रहा है। हालांकि कोरोना से ज्यादा भय इन दिनों ट्रंप के टैरिफ का है। टैरिफ के ट्रंप युद्ध ने बढाई आर्थिक मंदी दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने, डोनाल्ड ट्रंप सारी दुनिया के लिए पनौती बन रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने चेतावनी दी है। ट्रंप के टेरिफ़ युद्ध से सारी दुनिया की अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। पहले ही आर्थिक मंदी की ओर अर्थव्यवस्था कदम बढ़ा रही थी। ट्रंप के कारण अब आर्थिक मंदी दौड़ने लगी है। दुनिया के देशों में ट्रंप को एक पनौती के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे बड़ा फायदा उनके परिवार को हो रहा है। इसको लेकर भी अब दुनिया भर में चर्चाएं हो रही हैं। ईएमएस / 19 मई 25