लखनऊ (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में सूरज की तपिश ने आमजन को परेशान कर रखा है। सभी अब बहुत बेसब्री से मानसून की राह देख रहे हैं। बीते सालों का रिकॉर्ड के आधार पर इस बार 20 से 27 जून के बीच मानसून के उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में प्रवेश करने का अनुमान लगाया जा रहा है। बाद में यह धीरे-धीरे पश्चिमी हिस्सों तक पहुंचेगा। 20-27 जून के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में मॉनसून प्रवेश कर सकता है। पिछले 5 वर्षों में मॉनसून ने उप्र. में लगभग जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में ही प्रवेश किया है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड बताते हैं कि पिछले पांच साल में मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में लगभग जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में प्रवेश लिया था। इस क्रम में 2020 में 25 जून, 2021 में 18 जून, 2022 में 23 जून, 2023 में 24 जून और 2024 में 26 जून को पूर्वी उप्र. में मॉनसून पहुंचा था। भारतीय मौसम विभाग का आंकलन है कि इस साल मॉनसून सामान्य या सामान्य से थोड़ा बेहतर रह सकता है। जितेन्द्र 19 मई 2025