राज्य
25-May-2025


हाथरस (ईएमएस)। सासनी-इगलास मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड में घुस गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार सासनी से राजू पुत्र रुव सिंह बाइक पर सवार होकर चावड़ गेट इगलास जा रहा था, तभी इगलास रोड पर राजू की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ में घुस गई। जिससे बाइक सवार राजू घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल का उपचार किया। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मई 2025