(छिंदवाड़ा) भुम्मा की जैविक हल्दी और मोहखेड़ का चुकंदर का पावडर के जलवे छिंदवाड़ा (ईएमएस)। नरसिंहपुर में चल रहे कृषि विभाग के विशेष मेले में जबलपुर संभाग के सभी जिले प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कृषि के क्षेत्र में जिलों में किए जा रहे नवाचार और वहां के विशेष उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाई जा रही है। छिंदवाड़ा जिले में प्राकृतिक तरीके से की जा रही खेती और उसके उत्पादों, मिलेट्स और अन्य नवाचारों को भी यहंा प्रदर्शित किया जा रहा है। जिले में जैविक रूप से उत्पादित की जा रही हल्दी और चुकंदर का पावडर मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में किसान इन स्टालों पर पहुंचकर इस संबंध में किसानों से जानकारी ले रहे हैं। मेले में आए प्रदेश के कृषि मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी छिंदवाड़ा के लगे स्टालों काअवलोकन किया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले में कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे विशेष कार्यों को उन्हें बताया। किसानों के समूहों द्वारा किए तैयार किए जा रहे खाद्य उत्पादों की कृषि मंत्री ने सराहना भी की। कृषि मेले के दूसरे दिन मंगलवार को जिले से 100 किसान शामिल हुए। जिला मुख्यालय से प्रभारी उपसंचालक सरिता सिंह, सहायक संचालक धीरज ठाकुर, एसडीओ सचिन जैन, नीलकंठ पटवारी के अलावा हर्रई, अमरवाड़ा, चौरई के विभागीय अधिकारी कर्मचारी, उद्यानिकी ओर उद्योग विभाग के अधिकारी भी यहां मौजूद रहे। चार समूहों ने अपने उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी मेले में छिंदवाड़ा जिले के चार समूहों ने अपने स्टाल लगाए हैं। राजा भोज समूह मोहखेड़ ने चुकंदर के चूर्ण का प्रदर्शन यहां किया है। इस प्राकृतिक उत्पाद के सेवन से लाभ और शरीर के लिए इसके फायदे भी समूह के सदस्यों ने यहां आए लोगों केा बताए। समूह ने मंूग और तुअर की दाल भी प्राकृतिक उर्वरकों से तैयार की है। भुम्मा की जैविक समिति ने प्राकृतिक हल्दी यहंा प्रस्तुत की है। इसकी मांग अब जिले से बाहर भी हो रही है। इसके अलावा निर्वाण नेचुरल मेढकीताल ने विभिन्न खाद्य उत्पाद यहंा रखे हैं तो श्रीराम जैविक समिति खजरी कामल्टी ग्रेन आटा भी यहंा रखा गया है। छिंदवाड़ा में श्रीअन्न का उत्पादन भी बहुतायत में होता है। ये उत्पाद भी मेले में प्रस्तुत किए गए हैं। सांसद ने भी मंदिरों में पहुंचकर किए दर्शन सांसद विवेक बंटी साहू ने मंगलवार को छिन्दवाड़ा शहर में स्थित शनि मंदिरों और परासिया तामिया मार्ग के भीमसेन के शनि मंदिर पहुंचकर जिले वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने शनि जयंती पर दोपहर में भीमसेन के शनि मंदिर में एवं शाम को छिन्दवाड़ा में स्थित शनि मंदिरो में दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। परासिया में गणेश मंदिर के सामने से शनि मंदिर पहुंचने के लिए नि:शुल्क वाहन सेवा खंडूजा ब्रदर्स द्वारा चलाई गई। इस पंडाल में भी सांसद विवेक बंटी साहू पहुंचे। छिंदवाड़ा ओर परासिया में वरिष्ठ भाजपा नेता और स्थानीय नेता कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने/ 27 मई 2025