क्षेत्रीय
28-May-2025


भाजपा नेता विजय पांडेय ने मनाया अपना जन्मदिन छिंदवाड़ा (ईएमएस)। भाजपा नेता और पार्षद विजय पांडे ने गुरुवार को अपना जन्मदिन मनाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता के जन्मदिन पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह केक काटे। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें बधाईयां दी। बुधवार की रात 12 बजे उनके परिवारजनों की उपस्थिति में केक काटा गया। भाजपा युवा नेता अजय सक्सेना अपने मित्रों सहित पांडे के निवास पहुँचे और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 28 मई को दिन भर पांडे के निवास पर बधाई देने भाजपा नेताओं,समर्थकों एवं शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। दिन में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव,पूर्व विधायक चौरई पं.रमेश दुबे,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय पांडे,पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय पटेल,हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष गुरजीत शंटी बेदी,युवा नेता अजय सक्सेना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गरिमा दामोदर,सभापति चंद्रभान देवरे,रूपेश शर्मा,पार्षद जगदीश गोदरे,लोकेश डेहरिया,बबलू विश्वकर्मा,कृपाशंकर सूर्यवंशी, शरद बेंडे एवं अन्य ने पांडे के निवास पहुँचकर बधाई दी। सुबह 8 बजे शुक्ला ग्राउंड में मॉर्निंग क्लब के सदस्यों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। शाम को ब्रम्ह समाज कल्याण मंडल के सदस्यों द्वारा परशुराम वाटिका में समाज अध्यक्ष पांडे के द्वारा भगवान परशुराम की आरती की गई एव समाज के सदस्यों द्वारा उनका जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद राज्यपाल चौक में नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों एवं बरारीपुरा माता मंदिर में वार्ड नं 25 के कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन मनाया गया। नगर निगम कर्मचारी संघ एवं पेंशनर समाज के सदस्यों के द्वारा भी पांडे को बधाई दी। पांडे इसके बाद परासिया रोड स्थित श्रीमती गुलाबदेवी कश्यप के निवास पहुँचे और कश्यप परिवार के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्मदिन मनाया। पांडे को भोपाल से भी भाजपा नेताओ ने भी दूरभाष के माध्यम से बधाई दी। पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना,पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह,पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया,पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़,आशीष ठाकुर,उत्तम ठाकुर ने भी जन्मदिन की बधाईयां प्रेषित कीं। ईएमएस/मोहने/ 28 मई 2025