29-May-2025


जबलपुर, (ईएमएस)। लार्डगंज थाना अतंर्गत छवि नेत्रालय के सामने रोड पर खड़ा एक ई रिक्शा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए| लार्डगंज पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गेट नंबर 2 मदनमहल निवासी 28 वर्षीय वेल्डर राज नायडू का ई रिक्शा एमपी 20 आरए 0926 को उसके यहां काम करने वाला कर्मचारी दादा गुड्डू चलाता है| जो ई रिक्शे में सामान लाने और ले जाने का काम करता है| गत शाम 6 बजे दादा गुड्डू ने छवि नेत्रालय के सामने रोड की दूसरी तरफ उक्त ई रिक्शा खड़ा कर दिया था| लगभग 1 घंटे बाद जाकर देखा तो ई रिक्शा गायब था। आसपास तालाश करने पर भी ई रिक्शा नहीं मिला जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए| पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है| सुनील साहू / मोनिका / 29 मई 2025/ 05.309