पुलिस ने ओडिशा से किया गिरफ्तार, 5 लाख का इनामी जगदलपुर (ईएमएस)। ओडिशा में कोरापुट पुलिस ने एके-47 हथियार के साथ नक्सली कुंजाम हिडमा को गिरफ्तार किया है। यह एसीएम कैडर का नक्सली है। जिस पर करीब 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। ओडिशा पुलिस ने हिडमा के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किया है। दरअसल, ओडिशा पुलिस ने छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के ट्राई जंक्शन में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च किया था। पुलिस जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान एक युवक ने पुलिस को देख भागने की कोशिश किया। वो जंगल में जाकर छिप गया था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से एके-47 समेत अन्य विस्फोटक सामान मिला। पुलिस ने उसकी पहचान कुंजाम माड़वी हिडमा उर्फ मोहन के रूप में की है। जो कि ष्टत्र के बीजापुर जिले का रहने वाला है। कई सालों से नक्सल संगठन के साथ जुडक़र काम कर रहा था। ओडिशा और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर हुई कई वारदातों में शामिल था। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। जिसमें कई खुलासे होने की संभावना है।