खेल
30-May-2025
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिेकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक ऐसा रिकार्ड है जिसे पिछले दो दशक के बाद भी कोई विेकेटकीपर बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। ये विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकार्ड है। धोनी ने रिकार्ड श्रीलंका के खिलाफ 2005 में बनाया था। तब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में धोनी ने 145 गेंदों पर 15 चौके और 10 छक्के लगाकर नाबाद 183 रन बनाए थे। यहां तक कि दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट भी ऐसा रिकार्ड नहीं बना पाये हैं। इस पारी के साथ धोनी ने एकदिवसीय में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया था। उस पारी के साथ ही धोनी ने गिलक्रिस्ट का सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ा था, गिलक्रिस्ट ने जनवरी 2004 में होबार्ट के बेलरिव ओवल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 126 गेंदों पर 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 172 रन बनाए थे। धोनी का रिकॉर्ड आज 20 साल बाद भी बना हुआ है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के डी कॉक ने साल 2023 में मुंबई में बांग्लादेश के खिलाफ 174 और 2016 में सेंचुरियन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 178 रन की पारी खेली थी पर वह धोनी का रिकार्ड नहीं तोड़ पाये थे। इसके अलावा उन्होंने अक्टूबर 2017 में किम्बर्ले में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 168 रन भी बनाए थे। वहीं मार्च 2020 में बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 143 गेंदों पर 176 रन बनाये थे। धोनी ने 183 रनों की पारी के साथ लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक स्कोर का भी रिकार्ड बनाया था हालांकि ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने 2011 विश्व कप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 96 गेंदों पर नाबाद 185 रन बनाकर ये रिकॉर्ड तोड़ दिया था। गिरजा/ईएमएस 30 मई 2025