30-May-2025
...


ब्रुसेल्स (ईएमएस)। अगर पता चले कि जिस आदमी के स्पर्म से आपके बच्चे का जन्म हुआ है, उस शख्स के शरीर में एक बीमारी वाला जीन था जिससे बच्चे को कैंसर हो सकता है, आप चौंक जाएंगे। यूरोप में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक स्पर्म डोनर का जीन दुर्लभ और खतरनाक टीपी 53 नाम का जीन था, जिससे शख्स ने 67 बच्चों को जन्म दिया। अब उन बच्चों में से 10 को कैंसर हो गया है। यूरोप में हाल ही में एक आदमी ने अनजाने में एक खतरनाक जीन म्यूटेशन, टीपी 53 के साथ स्पर्म डोनेट किए। टीपी 53 कैंसर पैदा कर सकता है। 2008 से 2015 के बीच इस डोनर के स्पर्म से आठ यूरोपीय देशों में कम से कम 67 बच्चे पैदा हुए। 23 बच्चों में टीपी 53 जीन म्यूटेशन मिला है, जो ली-फ्रामेनी सिंड्रोम नाम की बीमारी से जुड़ा है और कई तरह के कैंसर का खतरा बढ़ाता है। जब स्पर्म डोनेट किया गया था, तब जीन की जांच में उस खतरनाक म्यूटेशन का पता नहीं चल पाया था। क्योंकि उस समय इस जीन और कैंसर के बीच कनेक्शन को अच्छे से समझा नहीं गया था। स्पर्म बैंक ने हर डोनर से 75 परिवारों को दान करने की लिमिट रखी थी, लेकिन असल में इस डोनर के स्पर्म से कितने बच्चे पैदा हुए, यह पता नहीं चल पाया। इस मामले के बाद डॉक्टर और जानकार कह रहे हैं कि स्पर्म डोनेट करने पर कड़े नियम होने चाहिए। हर डोनर से कितने बच्चे हो सकते हैं, इसकी सीमा तय होनी चाहिए। जेनेटिक टेस्टिंग भी ज्यादा अच्छी और स्ट्रिक्ट होनी चाहिए। इसके अलावा, अगर बाद में डोनर में कोई खतरनाक जीन म्यूटेशन मिलता है, तब परिवारों को तुरंत सूचित करना भी जरूरी है। आशीष/ईएमएस 30 मई 2025