31-May-2025


अमरेली (ईएमएस)| अमरेली जिले में खाकी वर्दी को कलंकित करने वाली दो घटनाएं सामने आई है| दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं| जिसमें एक पुलिसकर्मी ने 30 साल की युवती को शादी की लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया| वहीं दूसरे मामले में पुलिसकर्मी ने 14 साल की नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया| केस दर्ज होने के बाद फरार आरोपी पुलिसकर्मियों की तलाश तेज हो गई है| जानकारी के मुताबिक अमरेली जिले के सावरकुंडला तहसील के सिमरन गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला से अमरेली शहर मुख्यालय में तैनात पुलिसकर्मी महेश कामाभाई सोलंकी ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया था| इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और महेश सोलंकी ने युवती को अपनी प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में पुलिसकर्मी महेश सोलंकी के खिलाफ अमरेली सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है| जिसके आधार पर अमरेली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है| पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म के आरोप की दूसरी घटना भी अमरेली जिले की है| अमरेली जिले के बाबरा में पुलिसकर्मी रविराजसिंह चौहान पर 14 साल की बच्ची से बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगा है। नाबालिग के पिता ने बाबरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पुलिसकर्मी पिछले 4 महीनों से नाबालिग लड़की और उसकी मां को परेशान कर रहा था। पुलिसकर्मी के खिलाफ अपहरण, पोक्सो और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। खाकी को कलंकित करने वाले दोनों फरार पुलिसकर्मियों की अमरेली पुलिस तलाश कर रही है। सतीश/31 मई