नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच कैदियों को गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए नींबू दिए जा रहे हैं। अगले तीन महीने तक कैदियों को नींबू दिए जाएंगे। करीब 60 लाख रुपए के नींबू कैदियों को हर महीने दिए जाएंगे। तिहाड़ जेल में फिलहाल 20 हजार कैदी हैं। इसी के तहत अब हर रोज 40 हजार नींबू की खपत तिहाड़ जेल में होगी। दिल्ली में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। हर तरफ गर्मी से हाहाकार मच रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए अलग-अलग उपाय तलाश रहे हैं। सड़कों पर जहां आपको इस समय पसीना पोंछते, दुपट्टे से चेहरे को ढकती महिलाएं नजर आएंगी। वहीं, हर तरफ नींबू पानी बेचते ठेले दिखाई दे रहे होंगे। अब यह नींबू तिहाड़ जेल तक पहुंच गया है। दरअसल, दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी की मार से तिहाड़ जेल में बंद कैदी भी परेशान हो रहे हैं और उन्हें डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए उपाय तलाशे जा रहे हैं। कैदियों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए नींबू दिया जा रहा है। अगले तीन महीने तक कैदियों को नींबू दिया जाएगा। इसके लिए लाखों रुपए का नींबू खरीदा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, करीब 60 लाख रुपए के नींबू कैदियों को हर महीने दिए जाएंगे। तिहाड़ जेल में फिलहाल 20 हजार कैदी हैं। इसी के तहत अब हर रोज 40 हजार नींबू की खपत है तिहाड़ जेल में होगी। आग उगलते सूरज से कैदियों को बचाने के लिए 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक नींबू दिया जाएगा। कई बार गर्मी के मौसम में कैदियों की मौत के मामले पहले सामने आ चुके हैं। इसी के चलते भीषण गर्मी की वजह से कैदी बीमार न हो जाए और तपती गर्मी में सर्वाइव कर पाए इसके लिए जेल प्रशासन अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। अजीत झा/ देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/31/मई /2025