राज्य
01-Jun-2025
...


- विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस मल्टीप्लेक्स में दर्शक को मिलेगी अलग अनुभूति मधुबनी, (ईएमएस)। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ ने मधुबनी जिला मुख्यालय के सूड़ी स्कूल के निकट जिला का पहला मल्टीप्लेक्स कौनप्लेक्स का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक समीर महासेठ ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से जिला मुख्यालय में एक भी सिनेमा हॉल नहीं रहने के कारण सिनेप्रेमियों को काफी दिक्कत होती थी। उन्हें सिनेमा देखने के लिए मुजफ्फरपुर या पटना जाना पड़ता था। अब यह सुविधा उन्हें अपने शहर में मिल गया है। विदित हो कि 2017 में मधुबनी जिला का आखिरी बचा शंकर सिनेमा हॉल के बंद होने के बाद दर्शक सिनेमा देखने के लिए अन्य जिला का रुख करते थे। पर अब मधुबनी के जिलावासी दर्शक को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस कौनप्लेक्स सिनेमाज में एक अलग तरह की उच्चस्तरीय और नए प्रकार की अनुभति ले सकेंगे। सिनेमा हॉल के फ्रेंचाइजी संजू महासेठ एवं अक्षित महासेठ ने बताया कि 6 जून से कौनप्लेक्स सिनेमा हाल में हॉउसफुल 5 रिलीज होगा जो आठ शो चलेगा। जिसकी बुकिंग 3 जून से ऑफ लाइन एवं ऑनलाइन शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर मेयर अरुण राय ने कहा कि मधुबनी दिन प्रतिदिन प्रगति कर रहा है। उसी कड़ी में कौनप्लेक्स सिनेमा का खुलना है। मौके पर गुजरात की कंपनी कौनप्लेक्स सिनेमाज के बिहार एवं झारखंड के मास्टर फ्रेंचाइजी मिस्टर मृणाल सिंह एवं मिस्टर विशाल सिंह ने कहा कि कौनप्लेक्स सिनेमाज पूरे भारतवर्ष में काम कर रही है। कौनप्लेक्स सिनेमाज के द्वारा हम पूरे बिहार एवं झारखंड में यहां के दर्शकों को विश्वस्तरीय सिनेमा का अनुभव दे रहे हैं। इसमें लोगों को डॉल्बी सराउंड साउंड, लग्जरी सीटिंग, बेस्ट सिनेमैटिक अनुभव, एयर कंडीशनिंग के साथ सभी दर्शक सिनेमा के फर्स्ट डे फर्स्ट शो का आनंद ले सकते हैं। उद्घाटन के मौके अक्षित महासेठ एवं संजीव महासेठ मेयर अरुण राय, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, सुनील नायक, अमित कुमार महासेठ, सुमीत राउत, पवन राउत, शबल राउत, अरुण जैन, सुनील राउत, सन्नी कुमार, दीपक कुमार, मनीष महासेठ, अजय महासेठ, विजय महासेठ, संजय महासेठ, मिहिर महासेठ, अर्जुन पंजियार, राज कुमार राजन, मेघना महासेठ, दीक्षा महासेठ, अनुराधा महासेठ, कल्याणी चंद्रा, डॉक्टर सुभाष चंद्रा, डॉक्टर सूरज नायक, प्रो. कविता नायक, मीनू महासेठ, सुरेश कुमार बैरोलिया, प्रीति बैरोलिया सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। कार्तिक कुमार/संतोष झा- ०१ जून/२०२५/ईएमएस