02-Jun-2025


भोपाल(ईएमएस)।दादाजी धाम मंदिर रायसेन रोड पटेल नगर भोपाल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिन गुरुवार को गायत्री माता जी का जन्मोत्सव एवं गंगा दशहरा पर्व पर प्रातः 10:00 बजे से गायत्री मां जी की पूजन, मां गंगा जी की पूजन के बाद में गायत्री यज्ञ किया जाएगा,आरती के पश्चात भजन कीर्तन किए जाएंगे इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर आप सभी भक्त मंदिर में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। गायत्री माता को ज्ञान, शक्ति और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। उनके मंत्र को भी सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। गायत्री माता की उपासना से व्यक्ति को ज्ञान, शक्ति और समृद्धि प्राप्त होती। गंगा दशहरा पर्व ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। भगवान शिव के प्रिय दिन सोमवार को दादाजी धाम मंदिर में महिलाओं भक्तों द्वारा भजन कीर्तन किए गए। हरि प्रसाद पाल / 02 जून, 2025