04-Jun-2025


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में एक महिला से फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर 25 लाख रुपये से अधिक की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोरबा पुलिस अधीक्षक को पत्र के माध्यम से की है, जिसमें उन्होंने कथित आरोपी द्वारा भेजे गए बैंक खातों की सूची और जमा रकम का विवरण भी प्रस्तुत किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने खुद को सीबीआई/इन्वेस्टीगेशन अधिकारी बताते हुए अलग-अलग तारीखों में विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा करवाया। मामले में कुल 19 ट्रांजैक्शन किए गए हैं, जिनकी राशि लगभग 25 लाख रुपये से अधिक है। * पीड़िता द्वारा जमा की गई रकम का विवरण दिनांक। खाता संख्या। राशि (₹) खाता धारक का नाम 16-05-25 7003103899 10,000 प्रियांशु साकेत 16-05-25 XXXXXXX6821 26,000 मौसमी देवी 16-05-25 XXXXXXX6821 49,000 मौसमी देवी 17-05-25 41752865464 55,000 सादिया हसन 17-06-25 4327638498 55,000 सादिया हसन 17-05-25 39760451231 1,50,000 मुजाफर 17-05-25 44056786466 75,000 लीला देवी 17-05-25 36152803576 95,000 बिटु कुमार 18-06-25 43275384981 55,000 सादिया हसन 18-05-25 44056786466 51,000 लीला देवी 18-05-25 XXXXXXX8362 45,000 वीरेन्द्र कुमार 19-05-25 44056786466 50,000 लीला देवी 19-05-25 43053626619 50,000 अजमत अली 21-05-25 120161900001026 50,000 वहीदुल हक 21-05-25 4377538496 50,000 वीरेन्द्र 22-05-25 44056766466 48,000 लीला देवी 22-05-25 43275384981 10,000 सादिया हसन 22-05-25 43275384981 40,000 सादिया हसन 23-06-25 43275384981 50,000 सादिया हसन पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पहले फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल और दस्तावेज भेजकर विश्वास दिलाया और फिर जांच व सुरक्षा के नाम पर बार-बार अलग-अलग खातों में रकम जमा करवाई। पीड़िता ने कोरबा पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर सभी प्रमाण सौंपे हैं, जिसमें बैंक रसीदें और व्हाट्सएप संदेश शामिल हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले में अपराध दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाए। 04 जून / मित्तल