- डूंगरपुर के गलंदर गांव में सामने आया अनूठा मामला डूंगरपुर (ईएमएस)। डूंगरपुर जिले के गामड़ी अहाड़ा पंचायत समिति के गलंदर गांव में एक अनूठा मामला सामने आया है। जहां 70 सालों से लीव इन रिलेशन में साथ रह रहे बुजुर्ग जोड़ी ने बुधवार को गलंदर गांव में धूमधाम से शादी रचाई और गांव में डीजे पर बिनौले में गांव वाले भी खूब नाचे। इस अनूठी शादी की सब तरफ चर्चा रही। दुल्हा दुल्हन दोनो ही नब्बे वर्ष से ज्यादा उम्र के है। और इस अनूठी शादी में दंपत्ति के नातिन पौते भी जमकर नाचे। लीव इन रिलेशन में चार लड़के और चार लड़कियां, चार संतान और दो बहुएं सरकारी नौकरी में : दरअसल गलंदर गांव काली डोना के रामा भाई अंगारी पिता माना अंगारी उम्र 95 वर्ष और और उनके साथ रह रही जीवली देवी उम्र 90 वर्ष ने शादी नहीं की थी। इसके बाद उनके छह बच्चे हुए और उनकी शादियां होने के बाद पौते भी हो गए। इसमें से चार सरकारी नौकरी में है। नाते के 70 साल बाद अब 90 साल की उम्र में घर वालों के समक्ष सामाजिक रीति रिवाज से शादी करने की इच्छा जताने पर उनके सभी लड़कों और लड़कियों ने मिल कर माता पिता की इस इच्छा का सम्मान करते हुए ना केवल धूमधाम से शादी कराई बल्कि डीजे पर गांव में बिनौला भी निकाला। इस दौरान गांव वाले भी खूब नाचे। जिले में इस तरह का यह अनूठा मामला रहा। -लिए सात फेरे,गांव वालो को भोज कराया : बुजुर्ग दंपत्ति के बेटे कांतिलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिताजी ने पहले गुजरात में कुएं खोदने का काम किया,फिर खेती बाड़ी का काम किया। वही मम्मी हैंडलूम चलाते थे, माडा संस्था में दस से बारह साल हैंडलूम चलाया,दरिया बुनते थे। फिर आँखें कमजोर हुई तो खेती बाड़ी संभाली। दंपत्ति के सबसे बड़े लड़के का नाम बखू खराड़ी खेती और बांस का काम,शिवराम शारीरिक शिक्षक जंतु लड़की की मृत्यु हो गई। वही सुनीता अध्यापक अनिता स्टाफ नर्स, कांतिलाल खराड़ी अध्यापक, लक्ष्मणलाल पहले कुवैत थे,अब खेतीबाड़ी करते है,वही अंतिम संतान सीता खराड़ी शादी होने के बाद गुम हो गई। दोनों के सभी लड़के बकू अंगारी उम्र 60 वर्ष,शिवराम अंगारी अध्यापक उम्र 55 वर्ष, कांतिलाल अध्यापक उम्र 52 वर्ष,लक्ष्मण किसान उम्र 42 वर्ष, पुत्रियों सुनीता अध्यापिका और अनिता नर्स ने धूमधाम से लीव इन रिलेशन के सम्बन्ध को सामाजिक रिवाज से शादी में बदला और सात फेरे दिलवाए और खुद भी नाचे। गांव वालो को भोजन भी कराया। परिवार में दो बहुएं भी सरकारी नौकरी में है जो कि टीचर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। - दंपत्ति की आठ संतान जिसमें चार लड़के और चार लड़कियां है। सबसे बड़े लड़के के पुत्र पुत्रियां है और सभी की शादियां हो गई है और उन सबके भी चार चार बच्चे है।दूसरे नंबर के लड़के के चार संतान है उसमें से एक की शादी हो गई उसके एक बच्चा है। तीसरे लड़के के 2 संतान और चौथे लड़के के 5 पांच संतान है। वही लड़कियों में पहली लड़की के चार संतान जिसमें दो बेटी के दो और एक के एक संतान है। दूसरे नंबर की लड़की के दो संतान है जिसमें एक के एक बेटा है। तीसरे नंबर की लड़की के एक बेटी है,लेकिन शादी के बाद कही गुम हो गई। और आखिरी लड़की के ट्विंस संतान है। डॉ. सुबोधकांत नायक/ईएमएस/05 जून 2025