अयोध्या,(ईएमएस)। दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क के पिता इरॉल मस्क बुधवार को कुर्ता-पजामा पहने अयोध्या पहुंचे। इरॉल मस्क एक घंटे तक मंदिर परिसर में रहेंगे। इसके बाद हनुमानगढ़ी में 15 मिनट रुकेंगे। यहां मीडिया से बातचीत करने वाले थे हालांकि बाद में उसे कैंसिल कर दिया गया है। उनके साथ मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा समेत 16 लोग अयोध्या आए हैं। इरॉल मस्क ने एक जून को भारत आए थे। दिल्ली में एक इंटरव्यू में उन्होंने राम मंदिर को लेकर कहा था कि वह अयोध्या में राम मंदिर देखने के लिए उत्सुक हैं। भारत का इतिहास अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि मेरे विचार में विश्व का इतिहास किसी न किसी रूप में भारत से जुड़ा है। वेद 14,000 वर्ष पुराने हैं, शायद उससे भी ज्यादा। वेदों में उड़ने वाले यानों का उल्लेख है। इरॉल मस्क ने एक किताब लिखी है, जिसमें भारत, कश्मीर और दिल्ली की कहानियां शामिल हैं। भारत एक बेहद आकर्षक देश है। दो महीने पहले इरॉल मस्क की मां माये मस्क भी भारत आई थीं। उन्होंने मुंबई में अंबानी कल्चरल सेंटर के गाला इवेंट में हिस्सा लिया था और भारतीय संस्कृति की तारीफ की थी। हालांकि, एलन मस्क अब तक भारत नहीं आए हैं। सिराज/ईएमएस 04जून25
processing please wait...