स्वास्थ्यकर्मियों ने आश्वासन हेतु प्रदेश संगठन मंत्री गिरी का किया स्वागत उज्जैन (ईएमएस)। वर्ष 2023 की हड़ताल अवधि का बकाया वेतन दिये जाने की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों व स्वास्थ्य संगठनों द्वारा अधिकारियों को पत्र दिये जाने के बाद भी अब तक हड़ताल अवधि का वेतन अप्राप्त है। इसे लेकर भारतीय मजदूर संघ एवं राज्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के बैनर तले न्यू बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक हुई। न्यू बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन उज्जैन के जिला महामंत्री महेश कुमार धनेलिया के अनुसार प्रांतीय संगठन मंत्री मनोहर गिरी ने राज्य शासन के जिम्मेदारो ंसे इस मामले में सीधे चर्चा के उपरांत बैठक में अवगत कराया कि हड़ताल अवधि के बकाया वेतन के भुगतान हेतु जल्द आदेश जारी होंगे। इस ठोस प्रयास हेतु स्वास्थ्यकर्मियों ने जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश अहिरवार के नेतृत्व में पुष्पमाला पहनाकर मनोहर गिरी का स्वागत किाय। इस बैठक में कर्मचारी संघ की स्वास्थ्य विभागीय समिति के अध्यक्ष नवीन पांडे, परमांनद कटारिया, ओमप्रकाश यादव, रफीक मंसूरी, संजय सिसौदिया, राजेंद्र अहिरवार, एमडी अहिरवार, विनोद चौधरी, ताज मोहम्मद, आशुतोष सेराटिया, वर्षासिंह, मालती अहिरवार, अंगूरीवाला अहिरवार, रामकन्या कटारिया, अंजुम कुरैशी, नंदिनी जोशी, लक्ष्मीकांत मलेशिया, महेश धनेलिया, हरिराम चढ़ार, मंजू निगम, संगीता धानक श्रीमती लक्ष्मी सिसौदिया, श्रीमती सुशील पंवार आदि उपस्थित रहे। सभी ने गिरी का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। ईएमएस/04/06/2025