राज्य
04-Jun-2025


- सौराठ सभा गाछी स्थल पर दो दिनों तक कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन मधुबनी, (ईएमएस)। आज से दो दिवसीय मधुबनी की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित सौराठ महोत्सव 2025 का आयोजन सौराठ सभागाछी में शुरू होगा। 5 एवं 6 जून तक मनाया जाने वाला सौराठ महोत्सव कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रहिका प्रखंड के सौराठ सभा गाछी में होगा। 5 जून को शाम में 5 बजे से सौराठ सभा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध मैथिली कलाकार मिथिला रत्न कुंज बिहारी मिश्रा, निखिल महादेव झा, सोनी चौधरी झा, मोनी श्रीवास्तव, डॉली सिंह, रूपेश सिंह, पुनीता शर्मा, सोज टॉपर ग्रुप का कार्यक्रम होगा। उद्घोषक रामसेवक ठाकुर मुस्कान झा कार्यक्रम में उद्घोषक की भूमिका में होंगें। स्थानीय मैथिली कलाकारों के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय कलाकार में सारेगामापा फेम जय झा एवं इंडियन आइडल फेम अपूर्वा झा का भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 6 जून को सौराठ महोत्सव के अवसर पर दिन में 11 बजे से 12 तक पंजी प्रथा पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। 12 बजे मध्यान्ह से कवि गोष्ठी का आयोजन है जिसमे स्थानीय कवियों का काव्य पाठ होगा। साथ ही मिथिला अक्षर पर सेमिनार भी होगा। साथ ही साथ 11 बजे से 1 तक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किय्या जाएगा। 2 बजे से 4 बजे तक क्विज प्रतियोगिता एवं संध्या 5 बजे से रात 10 बजे से रात तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मैथिली कलाकार जुली झा, सौम्या मिश्रा, ज्योति प्रिया, रूबी झा, आलोक भारती, प्रिया प्रशांत झा, साक्षी मिश्रा, राजनीति रंजन, रामसेवक ठाकुर एवं मुस्कान झा अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रसिद्ध राष्ट्रीय कलाकारों में शंभू शिखर, शिखा सिंह राजपूत, सावन आदि दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस अवसर पर जिला के सभी जनप्रतिनिधि में मंत्री नीतीश मिश्रा, मंत्री शीला मंडल, सांसद संजय कुमार झा फैयाज अहमद, अशोक यादव, रामप्रीत मंडल सहित सभी विधान पार्षद, विधायक, जिप अध्यक्ष एवं मेयर को आमंत्रित किया गया है। सदर एसडीओ चंदन कुमार झा ने बताया कि सौराठ महोत्सव की सारी तैयारी पूरी की जा रही है। इसे भव्यता के साथ मनाया जाएगा। कार्तिक कुमार/संतोष झा- ०४ जून/२०२५/ईएमएस