बढ़ सकता हैं मरने वालों का आंकड़ा बेंगलुरु,(ईएमएस)। आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी के स्वागत में एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ गया। जैसी ही गेट खुला फैंस में भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ में आरसीबी की 18 साल बाद हुई जीत पर मौत का कंलाक लगा दिया। इस भगदड़ में अब तक 11 फैंस के मौत की खबर आई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा हैं कि मरने वालों का यह आंकड़ा बढ़ सकता है। स्टेडियम के बाहर इतनी भीड़ हो गई थी कि फैंस अंदर जाने के लिए दीवार को फांद रहे थे। कई वीडियो सामने आए हैं कि फैंस पेड़ पर चढ़कर स्टेडियम के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये भगदड़ स्टेडियम के गेट नंबर-1 के पास हुआ है। स्टेडियम पहुंचने से पहले आरसीबी के खिलाड़ी विधान सभा पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके बाद खिलाड़ियों की टीम बस चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए रवाना हुई। बता दें कि आरसीबी की इस विक्ट्री परेड को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु में ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई थी। भगदड़ मचने के बाद पुलिस ने घायलों को तुरंत बॉरिंग अस्पताल पहुंचाया। 8 मृतकों में से सात की पहचान पुरुष और एक की महिला के रूप में हुई है। अब तक कुल 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से 19 बोवरिंग में एडमिट किए गए थे, जिनमें से 07 लोगों की मौत हो गई और 8 माल्या रोड स्थित वैदेही अस्पताल में भर्ती कराए गए जिनमें से 04 लोगों की मौत हो गई। इस प्रकार कुल 11 लोगों को मौत हुई है और मौत का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा हैं कि घायल से मिलने खुद सीएम पहुंचे है। इसके पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर का नजारा हालांकि कुछ और ही था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रशंसक अंदर घुसने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए हजारों प्रशंसक विधान सौध के बाहर भी इंतजार करते दिखाई दिए। शहर में बारिश के मौसम ने भी अधिकारियों को ऐसा निर्णय लेने के लिए मजबूर किया होगा। इसके साथ ही आरसीबी की जीत के बाद कल रात भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। बीती रात से फैंस बेंगलुरु की सड़कों पर पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 में आरसीबी की जीत के बाद फैंस सड़क पर उतर आए थे। जीत की फैंस ने बेंगलुरु में पूरी रात आतिशबाजियां। इसके बाद सुबह होते ही फिर फैंस की भीड़ सड़कों पर आने लगी। आरसीबी की टीम का विक्ट्री परेड पहले दोपहर के तीन बजे निकलना था, लेकिन भीड़ इतनी बढ़ गई थी कि समय को बदलना पड़ गया। अत्यधिक भी भीड़ होने के कारण प्रशासन को नियंत्रित करने में भी काफी परेशानी हुई है। आधिकारिक पुष्टि का है इंतजार कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित हुआ था जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जुटे। सामने आए कुछ वीडियो में पुलिस को घायलों और बेहोश हुए लोगों को पास के अस्पताल में ले जाते हुए दिख रही है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आशीष दुबे / 04 जून 2025