हजारीबाग(ईएमएस)।बकरीद को लेकर हजारीबाग में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने बंद कमरे से बाहर आकर चौक चौराहे पर मॉक ड्रिल किया।इसके बाद फ्लैग मार्च निकाल कर स्पष्ट किया कि प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।कोई भी व्यक्ति नियम कानून तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।हजारीबाग में पहली बार झंडा चौक पर लगभग आधे घंटे तक पुलिस ने मॉक ड्रिल किया है।इस दौरान किस तरह के उपद्रवियों से निपटा जाए इसकी झलक दिखाई गई।मॉक ड्रिल में पानी के फव्वारे भी उपद्रवियो पर फेंका गया।स्थिति सामान्य नहीं हुआ तो लाठी चार्ज, फायरिंग और सांकेतिक रूप से आंसू गैस के गोले छोड़ने वाली स्थिति भी दिखाई गई। जिले के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अनजन मॉक ड्रिल का अगुवाई किए।उपायुक्त ने कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाई।कोई भी व्यक्ति नियम तोड़ेगा तो उसकी खैर नहीं है।एसपी ने कहा कि चौक चौराहा से लेकर सोशल मीडिया अब तक नजर रखी जा रही है।नियम तोड़ेंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कर्मवीर सिंह/04जून/25