क्षेत्रीय
04-Jun-2025


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। विकसित कृषि संकल्प अभियान में इस समय पूरे जिले में किसानों केा उन्नत खेती के गुर सिखाए जा रहे हैं। कृषि से जुड़े मैदानी अधिकारी कर्मचारी, कृषि वैज्ञानिक किसानों से मिल कर उन्हें समझाईश दे रहे हैं। विभिन्न फसलों के चयन तथा संतुलित उर्वरकों एवं खाद के प्रयोग के लिए जागरुक किया जा रहा हौ। ग्राम पंचायत पौनिया एवं परसगांव सर्रा में उन्नतशील किसानों द्वारा विभिन्न प्रकार की फसलों का नवाचार किया जा रहा है। वे गन्ना ,सोयाबीन,मूंग उड़द, गन्ना, ,नेपियर घास आदि लगा रहे हैं। इस बारे में दूसरे किसानों को भी बताया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र से टीम अधिकारी डॉ.सरिता सिंह प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु वैज्ञानिक पद्धति की जानकारी दे रही है।कृषि विभाग से उमेश पाटील द्वारा विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी दी।कृषि विभाग से ही ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर कल्पना उईके के द्वारा प्राकृतिक खेती के नवाचार हेतु किस प्रकार से क्लस्टर बनाए जा रहे हैं इस विषय की जानकारी किसानों को दी गई। गुरुवार को चौरई में धनौरा, साजपानी, बाकानागनपुर में पूरी टीम पंचातयों का भ्रमण करेगी। ईएमएस/ मोहने/ 04 जून 2025