राज्य
05-Jun-2025


--पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी पौधे वितरण करते हुए हाथरस (ईएमएस)। वसुन्धरा स्थित नगर पालिका कैम्प कार्यालय पर मा० मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्य नाथ जी का 53 वां जन्मदिवस पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मिष्ठान वितरण किया एवं विश्व पर्यावरण के उपलक्ष में पौधे वितरण किये साथ ही गंगा दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आपका जीवन राष्ट्र सेवा, अनुशासन और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने में आपका योगदान अतुलनीय है। आपकी दूरदर्शिता, निर्णायक नेतृत्व और निस्वार्थ कार्यशैली ने प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको सदैव स्वस्थ रखें और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि आप इसी प्रकार समाज व राष्ट्र की सेवा करते रहें। इस मौके पर सभासद दल के नेता अतुल चौधरी, सभासद अशोक गोला, सभासद सुन्दरम शर्मा, सभासद दिनेश कुमार (नन्ने भाई), सभासद काव्य वार्ष्णेय, सभासद सूरज माहोर, सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन, मिलन अग्निहोत्री, ब्रजेश गौतम, दिनेश गुप्ता, शशिकांत, सोनू भारती सहित समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति रही ईएमएस/मोहने/ 05 जून 2025