राज्य
06-Jun-2025
...


मुंबई, (ईएमएस)। मानसून शुरू हो चुका है। मानसून के दौरान कई लोग घूमने जाने की योजना बनाते हैं। मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर माथेरान में कई पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप भी इस वीकेंड माथेरान जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। अब माथेरान की रानी टॉय ट्रेन बंद कर दी गई है। आप शटल ट्रेन से जा सकते हैं। इसका टाइमटेबल मध्य रेल ने जारी कर दिया है। मध्य रेलवे सप्ताह के दिनों में माथेरान और अमन लॉज के बीच 6 जोड़ी सेवाएं और शनिवार/रविवार को 8 जोड़ी सेवाएं चलाएगा। नेरल-अमन लॉज के बीच सेवा निलंबित कर दी गई है। मध्य रेलवे ने मानसून के दौरान 01 जून से 15 अक्टूबर तक नेरल-माथेरान नैरो गेज मार्ग के नेरल-अमन लॉज खंड के बीच नियमित यात्री सेवाओं को निलंबित कर दिया है। इस अवधि के दौरान माथेरान-अमन लॉज के बीच शटल सेवा शुरू रहेगी जो इस प्रकार है- * माथेरान-अमन लॉज शटल सेवा (ए) माथेरान-अमन लॉज शटल सेवा (दैनिक) 1) 52154 माथेरान से 08.20 बजे प्रस्थान करेगी और 08.38 बजे अमन लॉज पहुंचेगी। 2) 52156 माथेरान से 09.10 बजे प्रस्थान करेगी और 09.28 बजे अमन लॉज पहुंचेगी। 3) 52158 माथेरान से 11.35 बजे प्रस्थान करेगी और 11.53 बजे अमन लॉज पहुंचेगी। 4) 52160 माथेरान से 14.00 बजे प्रस्थान करेगी और 14.18 बजे अमन लॉज पहुंचेगी। 5) 52162 माथेरान से 15.15 बजे प्रस्थान करेगी और 15.33 बजे अमन लॉज पहुंचेगी। 6) 52164 माथेरान से 17.20 बजे प्रस्थान करेगी और 17.38 बजे अमन लॉज पहुंचेगी। * (शनिवार/रविवार) 7) विशेष-2: माथेरान से 10.05 बजे प्रस्थान और 10.23 बजे अमन लॉज पहुंचेगी। 8) विशेष-4: माथेरान से 13.10 बजे प्रस्थान और 13.28 बजे अमन लॉज पहुंचेगी। (बी) अमन लॉज-माथेरान शटल सेवा (दैनिक) 1) 52153 अमन लॉज से 08.45 बजे प्रस्थान करेगी और 09.03 बजे माथेरान पहुंचेगी। 2) 52155 अमन लॉज से 09.35 बजे प्रस्थान करेगी और 09.53 बजे माथेरान पहुंचेगी। 3) 52157 अमन लॉज से 12.00 बजे प्रस्थान करेगी और 12.18 बजे माथेरान पहुंचेगी। 4) 52159 अमन लॉज से 14.25 बजे प्रस्थान करेगी और 14.43 बजे माथेरान पहुंचेगी। 5) 52161 अमन लॉज से 15.40 बजे प्रस्थान करेगी और 15.58 बजे माथेरान पहुंचेगी। 6) 52163 अमन लॉज से 17.45 बजे प्रस्थान करेगी और 18.03 बजे माथेरान पहुंचेगी। * (शनिवार/रविवार) 7) विशेष-1: अमन लॉज से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और 10.48 बजे माथेरान पहुंचेगी। 8) स्पेशल-3: अमन लॉज से 13.35 बजे प्रस्थान करेगी और 13.53 बजे माथेरान पहुंचेगी। सभी शटल सेवाएं 3 सेकंड क्लास, 1 फर्स्ट क्लास कोच और 2 सेकंड क्लास कम लगेज वैन के साथ चलेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि कृपया बदलावों पर ध्यान दें और शटल सेवा सुविधा का लाभ उठाएं। स्वेता/संतोष झा- ०६ जून/२०२५/ईएमएस