खेल
06-Jun-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका की सीमित ओवरों की टीम के पूर्व कोच रॉब वॉल्टर को गैरी स्टीड की जगह पर टीम का नया मुख्य कोच बनाया है। बोर्ड ने वॉल्टर को तीनों ही प्रारुपों के लिए कोच की जिम्मेदारी दी है। अभी तक मुख्य कोच रहे स्टीड ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया था। वॉल्टर का अनुबंध अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र 2027 तक रहेगा। वह विश्व कप, 2026 और 2028 में आयोजित होने वाले अगले दो टी20 विश्व कप और साथ ही 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक खेलों तक कोच रहेंगे। वाल्टर के ही कोच रहते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम साल 2023 एकदिवसय विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल के साथ-साथ 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल तक पहुंची थी। वॉल्टर जुलाई में जून के मध्य में अपना पदभार संभालेंगे। रॉब वॉल्टर का परिवार न्यूजीलैंड में ही रहता है। ऐसे में अब उन्हें अपने परिवार के साथ रहने का भी अवसर मिल जाएगा जबकि दक्षिण अफ्रीका का कोच रहने के दौरान उन्हें अलग रहना पड़ता था। वह न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में भी कोच रहे हैं। वह ओटागो वोल्ट और सेंट्रल स्टैज्स के कोच रहे हैं और उन्होंने 2022-23 में फॉर्ड ट्रॉफी और प्लंकेट शील्ड जीती थी। वॉल्टर ने साल 2022 में भारत दौरे पर न्यूजीलैंड ए टीम की भी कप्तानी की थी। वह आईपीएल में सहायक कोच भी रहे हैं। गिरजा/ईएमएस 06जून 2025