क्षेत्रीय
06-Jun-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। गांधी नगर इलाके में नवविवाहिता द्वारा जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी पत्नी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। उसके किसी अन्य महिला से भी संबंध थे। पुलिस ने बताया कि रिया धानक (21), लाऊखेड़ी गांधी नगर में रहती थी। उसने मार्च 2022 में मोहल्ले में रहने वाले जगदीश धानक से प्रेम-विवाह किया था। पति एक मल्टीलेवल पार्किंग में काम करता है। उनकी एक बेटी है। बीती 19 मई को रिया ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। पति ने गंभीर हालत में उसे चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया था। वहॉ 21 मई को इलाज के दौरान रिया की मौत हो गई थी। करीब 17 दिन चली जांच के बाद पुलिस ने रिया के पति जगदीश धानक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी जगदीश धानक आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। पत्नी को संदेह था कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद होता था। जुनेद / 6 जून