क्षेत्रीय
07-Jun-2025
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) उत्तर थाना क्षेत्र के गांव टापा में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला काजल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल महिला की सास सोनी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता काजल ने अपने पति हरविंदर पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।