क्षेत्रीय
07-Jun-2025


फिरोजाबाद(ईएमएस) साल 2022 में नगर निगम में तैनात रहे तत्कालीन अपर नगर आयुक्त और लेखाधिकारी,लेखाकार, क्लर्क के खिलाफ आगरा के विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने नगर आयुक्त की गैर मौजूदगी में मोटा कमीशन लेकर एक ही दिन में 19 ठेकेदारों के भुगतान की साजिश रही थी। इस मामले की शासन स्तर पर शिकायत हुयी और जांच हुयी। जांच में पूर्व अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार रॉय, लेखाधिकारी योगेंद्र त्रिपाठी, लेखाकार जितेंद्र और लिपिक राजेंद्र के खिलाफ यह एफआईआर हुयी है। दरअसल, साल 2022 में यहां नगर आयुक्त के पद पर प्रेरणा शर्मा तैनात थीं जो जून के महीने में कुछ दिनों की छुट्टी पर चलीं गयीं थीं। इसी दौरान चार्ज मिल जाने के कारण पूर्व अपर नगर आयुक्त ने यह खेल कर डाला। विजिलेंस जांच में दोषी पाए जाने के बाद यह एफआईआर दर्ज करायी गयी है। ईएमएस