राज्य
07-Jun-2025
...


सीहोर (ईएमएस)। वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने अपने मित्र मंडल एवं समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगवानी की। सीहोर में आयोजित विकास कार्यों के निर्माण का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री का श्री अरोरा ने हेलीपैड पर पहुंचकर अगवानी की एवं उन्हें गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने भी उनसे कुशलक्षेम पूछी। श्री अरोरा ने कहा कि सीहोर के विकास की गति निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का पहिया उनके कार्यकाल से लेकर अब तक लगातार घूम रहा है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए नगर को कई विकास कार्यों की सौगात दिलाई थी। इसके बाद उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अमिता अरोरा भी यहां पर नगर पालिका की अध्यक्ष रहीं और उनके कार्यकाल में भी सीहोर में लगातार विकास कार्य होते रहे। अब वर्तमान में भी यहां पर कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने सीहोर के नक्शे को बदल दिया है। अब यहां पर विकास ही विकास नजर आता है। विमल जैन/ईएमएस/07/06/2025