क्षेत्रीय
07-Jun-2025


रांची(ईएमएस)। इटकी पुलिस ने 45 वर्षीय विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करनेवाले बंधना उरांव को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। घटना शुक्रवार की शाम चार बजे की है। इस मामले में पीड़िता की पुत्री ने आरोपी के खिलाफ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता की बेटी ने बंधना उरांव पर आरोप लगाया गया है कि दिन के एक बजे मां को घर में छोड़कर बहन के साथ घरेलू सामान की खरीदारी के लिए बाजार गई थी। शाम चार बजे घर पहुंचने पर घर का दरवाजा बंद था। इसके बाद दरवाजा खोलकर अंदर गई तो मेरी मां के साथ दुष्कर्म कर बंधना उरांव नंगा छिपा बैठा था।सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचा और आरोपी बंधना उरांव को गिरफ्तार कर लिया था और महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। कर्मवीर सिंह/07जून/25