राज्य
08-Jun-2025


इन्दौर (ईएमएस)। आयातित मालों में आयी गिरावट से आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में बाजार मंदी के रहे। तिलहनों में भी बाजार कमजोर ही नज़र आये। दलहनों में उड़द-मूंग में लेवाली के अभाव में सुर्खी रही। किराना जिंसों में बादाम गिरी मजबूती पर रहा। शक्कर में कीमतें बनी रही। किराना :- शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में ग्राहकी ठंडी-ठंडी ही रही। शक्कर में लेवाली वाली बात नहीं है। सीज़नल मॉंग ठंडी रहने के असर स्वरूप भावों में नरमी का वातावरण ही रहा। शक्कर में बाजार 4110-4150 रू. प्रति क्व‍िंटल पर बने रहे। खोपरा गोला माल की अक्षत के चलते सुर्ख बना हुआ है। खोपरे गोले में बाजार 245-280 रू. प्रति किलो पर बने रहे। सूखे मसालों में सौंफ व जीरे में व्यापार सामान्य है। जिसके चलते भावों में विशेष तेजी-मंदी का अभाव रहा। खसखस में मॉंग कमजोर रहने से भावों में टिकाव के साथ मजबूती देखी गयी। बादाम गिरी में अच्छे मालों में मॉंग से बाजार 860-910 रू. प्रति किलो पर मजबूत देखे गये। वहीं, नारियलों में आवक कमजोर रहने से भावों में तेजी कायम रही। नारियल 120 भरती मालों में बाजार 2500-2600 रू. प्रति थैले पर देखे गये। तेल तिलहन :- समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में व्यापार की मात्रा कम ही रही। आयातित मालों में आयी नरमी के असर स्वरूप देशी मालों में बाजार गिरावट पर देखे गये। सींगदाना तेलों में बाजार 10-20 रू. प्रति 10 किलो के सुधार से 1350-1360 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। सोया व कपास्या तेलों में 10-30 रू. प्रति 10 किलो तक बाजार टूटे। इस दौरान सोया तेल रिफाइंड मालों में 1150-1155 रू. प्रति 10 किलो तक भी आ गये। तिलहनों में सोयाबीन में बीज वालों की मॉंग से बाजार 150 रू. प्रति क्व‍िंटल सुधरकर 4300 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। दाल दलहन :- आलौच्य सप्ताह के दौरान दाल-दलहनों में व्यापार की मात्रा कम ही रही। चने में बिकवाली के बाद भावों में 150-200 रू. प्रति क्व‍िंटल तक की गिरावट आयी और चना 5950-6000 रू. प्रति क्व‍िंटल से 5800 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गया। तुअर में पूछपरख के अभाव में 200-300 रू. प्रति क्व‍िंटल तक का नुकसान रहा। उड़द व मूंग में लेवाली के अभाव में बाजार 100-300 रू. प्रति क्व‍िंटल तक की गिरावट देखी गयी। कासलीवाल/पीएम/8 जून 2025