कोरबा (ईएमएस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित “संकल्प से सिद्धि” पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा एक वृहद कार्यशाला का आयोजन टी.पी. नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। जबकि प्रमुख वक्ता के रूप में बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने मार्गदर्शन दिया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी गोपाल साहू, जिला संयोजक ज्योति नंद दुबे, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि आजादी के संकल्प ने विकसित भारत का रूप ले लिया है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चौथी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बना है। धारा 370 की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर में स्थिरता और विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे निर्णायक कदमों की सराहना करते हुए कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ा है। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरुद्ध जारी अभियानों की सफलता को भी उन्होंने रेखांकित किया और आगामी 9 से 21 जून तक चलने वाले “विकसित भारत संकल्प सभा” के कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिनमें योग शिविर, पर्यावरण जागरूकता और डिजिटल प्रतियोगिताएं शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात संगठन गीत और “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन हुआ। मंच का संचालन भाजपा सह-संयोजक विकास अग्रवाल ने किया और आभार प्रदर्शन भाजपा नेता सतविंदर पाल बग्गा ने किया। इस कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष अशोक कंवर, उपाध्यक्ष मनोज झा, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, डॉ. राजीव सिंह, पवन गर्ग, मनोज शर्मा, हितानंद अग्रवाल, रेणुका राठिया, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, दिलेंद्र यादव, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे सहित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 09 जून / मित्तल