इन्दौर (ईएमएस) डॉ. सुमित शुक्ला, डॉ. कमलेश बडोनिया, डॉ. बी.एम. श्रीवास्तव के आतिथ्य में प्राचार्य शा. दंत चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. संध्या जैन की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. शुक्ला ने डॉ. संध्या जैन के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की। डॉ. बी.एम. श्रीवास्तव ने दंत चिकित्सा महाविद्यालय की विकास यात्रा में डॉ. संध्या जैन और डॉ. देशराज जैन की सकारात्मक पहल, नए विभागों के विस्तार, पी.जी. सीटों की बढ़ोतरी और सुविधाओं के विस्तार के लिए उनकी सराहना करते हुए भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। संचालन डॉ. अलका दुबे ने किया। आभार प्रकट डॉ. गौरव कुलकर्णी ने किया। आनन्द पुरोहित/ 09 जून 2025