12-Jun-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को विभिन्न मौसम केंद्रों पर तापमान 40.9 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तापमान सामान्य होने को लेकर भी अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती धूप और ऊमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को विभिन्न मौसम केंद्रों पर तापमान 40.9 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। हीट इंडेक्स, जो यह मापता है कि नमी को शामिल करने पर कितनी गर्मी महसूस होती है, खतरनाक 51.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आईएमडी के मुतबिक, बुधवार शाम 5.30 बजे आयानगर 45 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, इसके बाद पालम 44.5 डिग्री सेल्सियस, रिज 43.6 डिग्री, पीतमपुरा 43.5 डिग्री, लोदी रोड 43.4 डिग्री, मयूर विहार 40.9 डिग्री और सफदरजंग शहर के बेस स्टेशन में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, भी तापमान इसी सीमा में रहने की संभावना है। जबकि इसके एक दिन से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट की उम्मीद है। हीट इंडेक्स के 50 को पार करने पर, भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि यह तापमान और सापेक्ष आर्द्रता पर निर्भर करता है और इन मूल्यों में परिवर्तन के आधार पर पूरे दिन बदलता रहता है। इसके अलावा, हीट इंडेक्स को भारतीय परिस्थितियों के लिए मान्य नहीं किया जाता है, और इसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली और अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति देखी गई है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/12/जून/2025