राज्य
12-Jun-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में तापमान 40.9 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।13 जून से दिल्ली में राहत की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। हालत ऐसे है कि गैर जरूरी काम के लिए लोगों ने अपने घरों से निकलना तक बंद कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को विभिन्न मौसम केंद्रों पर तापमान 40.9 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। 13 जून से दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि शाम होते-होते यहां बारिश की संभावना है, जो कि अगले कई दिनों तक जारी रहेगी। शुरुआती दो दिनों में दिल्लीवालों को गर्मी से कोई खास राहत मिलती नजर नहीं आ रही है, लेकिन 15 जून से दिल्ली के तापमान में भारी दर्ज की जा सकती है। बुधवार को दिल्ली के अलग-अलग मौसम केंद्रों केंद्रों पर तापमान 40।9 से लेकर 45 के बीच रहा। वहीं, आद्रता के साथ यहीं तापमान खतरनाक स्तर यानी की 51।9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के चलते दिल्ली के लोगों का हाल बेहाल हो रखा है। लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हुए नजर आ रहे हैं। लोग अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी के साथ-साथ लस्सी और सत्तू जैसी चीजों का सेवन कर रहे हैं। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/12/जून/2025