12-Jun-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। उत्तर भारत में गर्मी का कहर देखा जा रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां मूसलाधार बारिश हो रही है। आइए जानते हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों में आज मौसम कैसा रहने वाला है। उत्तर भारत में गर्मी का कहर देखा जा रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मॉनसून के आगे बढ़ने की रफ्तार में कमी आई है। देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। देश की राजधानी में गर्मी की वजह से कूलर फंखे सब फेल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भी तापमान बढ़ा हुआ है। देश की राजधानी में आज अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन के समय धूल उड़ाती हवाएं और लू चल सकती है। आज शाम मौसम बदलेगा। आंधी तूफान के साथ ही देर रात हल्की बारिश हो सकती है। फिर 13 से 16 जून तक दिल्ली में बारिश हो सकती है। जोकि दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी से एक बड़ी राहत देगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। पूर्वांचल के जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में अगले एक से दो दिन लू चल सकती है और गर्मी सामान्य से अधिक देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 जून तक मॉनसून यूपी में पहुंच सकता है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उमीद है। बिहार में बुधवार को गर्मी से लोगों का बूरा हाल रहा। हालांकि सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम बरसात भी देखने को मिली। आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है, लेकिन दक्षिण बिहार गर्मी में तप रहा है। बिहार के सभी 19 जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। झारखंड में आज आज पूरे राज्य में गर्जन, आंधी-तूफान, तेज हवा और वज्रपात देखने को मिल सकता है। पंजाब और हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जो शुष्क और गर्म होंगी, जिसके कारण इन दोनों राज्यों में तापमान और बढ़ सकता है। राजस्थान में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन यहां मौसम जल्द ही करवट लेगा। 14 जून को 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/12/जून/2025