कोरबा (ईएमएस) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा के पुलिस लाइन हैलीपेड आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी साथ आए। हैलीपेड पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, मुख्य वन संरक्षक प्रभात मिश्रा, डीएफओ कोरबा मयंक अग्रवाल, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। 12 जून / मित्तल