डोंबिवली, (ईएमएस)। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई। इनमें मुंबई से सटे डोंबिवली की रहने वाली क्रू मेंबर रोशनी सोनघरे भी शामिल थीं। अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए एयर इंडिया विमान हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 239 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। इसमें डोंबिवली की रहने वाली रोशनी सोनघरे भी शामिल हैं। रोशनी एयर इंडिया की फ्लाइट के केबिन क्रू का हिस्सा थीं। रोशनी केबिन क्रू मेंबर और इंस्टाग्राम ट्रैवल इन्फ्लुएंसर थीं। इंस्टाग्राम पर 54 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स वाली रोशनी सोनघरे एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर थीं। वह एयर इंडिया में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर भी काम करती थीं। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में उनकी भी मौत हो गई। उनका परिवार सदमे में है। रोशनी अपने माता-पिता और भाई के साथ डोंबिवली पूर्व के राजाजी पथ इलाके में नव उमिया कृपा सोसाइटी में रहती थी। रोशनी के पिता राजेंद्र, मां राजश्री और भाई विग्नेश एक साथ रहते थे। मुंबई के ग्रैंड रोड इलाके में रहने वाला यह परिवार दो साल पहले डोंबिवली में बस गया था। रोशनी का भाई विग्नेश एक निजी शिपिंग कंपनी में काम करता है, जबकि उसके माता-पिता घर पर रहते हैं। रोशनी की पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई। राजेंद्र सोनघरे और उनकी पत्नी राजश्री ने बेहद विपरीत परिस्थितियों में अपने दोनों बच्चों को पढ़ाया। रोशनी बचपन से ही एयर होस्टेस बनना चाहती थी। उसने दृढ़ निश्चय और मेहनत से अपना सपना पूरा किया। कल वह अपने माता-पिता को अलविदा कहकर अहमदाबाद की फ्लाइट से लंदन के लिए रवाना हुई थी। लेकिन वही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और रोशनी की दुखद मौत हो गई। रोशनी की मां लो बीपी से पीड़ित हैं, इसलिए उन्हें अभी इस दुखद घटना की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। रोशनी के मामा कहते हैं कि अभी रोशनी की शादी तय नहीं हुई थी। एक हफ्ते पहले मेरी उससे बात हुई थी। हमने इतनी बात की थी कि उसे जो लड़का पसंद आएगा, उसी से शादी करेंगे। बहरहाल रोशनी की मौत से डोंबिवली इलाके में शोक का माहौल है। संतोष झा- १३ जून/२०२५/ईएमएस