क्षेत्रीय
13-Jun-2025


रांची(ईएमएस)। इटकी पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी कर विभिन्न मामलों के पांच वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। आरोपी नेमूल अंसारी को लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के जोजरों गांव में छापेमारी कर धर दबोचा। वहीं सज्जाद अंसारी को इटकी के मोरो गांव से गिरफ्तार किया गया। इधर, सुकरा उरांव को गड़गांव बस्ती से पकड़ा गया वहीं नारी गांव से बुधवा उरांव को पुलिस ने धर दबोचा। इटकी रानी बगीचा निवासी साजिद खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छापेमारी के लिए टीम गठित की थी। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी मनीष कुमार, एएसआई विवेक दूबे, सुमित कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी और शस्त्र बल शामिल थे। कर्मवीर सिंह/13जून/25