- होटल में ले जाकर की ज्यादती - पत्नी को तलाक देकर शादी का वादा भी किया, फिर किया इंकार भोपाल(ईएमएस)। भोपाल की महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने पहले तो उसे खुद को अविवाहित बताकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पहली बार आरोपी ने एमपी नगर जोन टू के एक होटल में पीड़िता को बुलाकर उसके साथ ज्यादती की थी। असलियत सामने आने पर उसने अपनी पत्नी को तलाक देकर युवती से शादी करने की बात कही लेकिन बाद में इंकार कर दिया। तब पीड़िता थाने जा पहुचीं। महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह निजी काम करती है। करीब दो साल पहले उसकी पहचान सुरेंद्र सिंह नामक युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे नजदीकियां बढ़ाई और प्रेम जाल में फांसकर उसे शादी करने का झांसा दिया। आरोप है की 1 फरवरी 2023 को सुरेंद्र सिंह ने उसे मिलने के लिये बुलाया और एक होटल में ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता के विरोध करने पर उसने जल्द ही शादी करने का वादा किया और उसके बाद लगातार युवती का दैहिक शोषण करने लगा था। इस दौरान युवती को जानकारी लगी की आरोपी पहले से विवाहित है। इस पर उसने जमकर विरोध करते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर ले। उस समय सुरेन्द्र उसकी बात मान गया और जल्द ही शादी करने की बात कही। बीते दिनों जब युवती ने आरोपी पर जल्द शादी करने का दबाव बनाया तब उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस थाने जा पहुचां। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जुनेद / 14 जून